बेरूत में अब रिमोर्ट लर्निंग मोड में चलेगी अमेरिकी यूनिवर्सिटी, ईरान की धमकी के बाद लिया गया फैसला

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को कहा कि वो खाड़ी देशों में इन यूनिवर्सिटी को निशाना बना सकते हैं. साथ ही यह भी कहा गया है कि अमेरिका और इज़राइल के हमलों में ईरान के दो विश्वविद्यालय तबाह हो गए हैं.IRGC की मांग की है कि सोमवार दोपहर तक अमेरिका, विश्वविद्यालयों पर की गई बमबारी की निंदा करे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेरूत में अमेरिकन यूनिर्सिटी को लेकर बड़ा फैसला
NDTV

बेरूत में अमेरिकन यूनिवर्सिटी में सोमवार और मंगलवार को पढ़ाई रिमोट लर्निंग (दूरस्थ शिक्षा) मोड पर  चलेगी. ये फैसला ईरान के उस चेतावनी के बाद बात लिया गया है जिसमें कहा गया है कि वो खाड़ी के देशों में अमेरिकन यूनिवर्सिटी को निशाना बना सकता है. AUB के प्रेसिडेंट फडलो खाउरी ने कहा कि यूनिवर्सिटी को कोई सीधा खतरा नहीं है, लेकिन यह कदम "अत्यधिक सावधानी" के तौर पर उठाया गया है.

आपको बता दें कि इजरायल और अमेरिका से जारी युद्ध के बीच ईरान ने एक बार फिर यूएसए को बड़ी धमकी दे दी थी. इस बार ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी विश्वविद्यालयों को लेकर धमकी दी. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को कहा कि वो खाड़ी देशों में इन यूनिवर्सिटी को निशाना बना सकते हैं. साथ ही यह भी कहा गया है कि अमेरिका और इज़राइल के हमलों में ईरान के दो विश्वविद्यालय तबाह हो गए हैं.IRGC की मांग की है कि सोमवार दोपहर तक अमेरिका, विश्वविद्यालयों पर की गई बमबारी की निंदा करे. 

ईरान बीते एक महीने से इजरायल और अमेरिका के ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है. इजरायल के साथ-साथ खाड़ी के देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है. इस बीच ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिका के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर बड़ा हमला किया. दावा किया जा रहा है कि इस हमले में अमेरिका का अवाक्स सिस्टम तबाह हो गया है.

इस खबर ने दुनिया को चौंका दिया है कि ईरान के जखीरे में अभी भी बहुत कुछ बचा है, जिससे उसने दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क की वायुसेना की 'तीसरी आंख' को तबाह कर दिया. इतना ही नहीं, ईरान ने ये भी दावा किया है कि उसने हमले में एयर टू एयर रिफ्यूलर को भी नुकसान पहुंचा है और दर्जन भर अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल से हार नहीं मान रहा ईरान, क्या इसके पीछे है अयातुल्लाह की अंगूठी?

यह भी पढ़ें: जहां बैलिस्टिक मिसाइल और हथियार बनाता था ईरान वहां IDF ने किया बड़ा हमला

Featured Video Of The Day
Iran Arrest Indians: ईरान ने झूठे केस में भारतीयों को फंसाया? जहाज के कैप्टन ने लगाए बड़े आरोप