अमेरिका के लुइजियाना में हादसा, पति ने पत्नी को मारी गोली, जबड़े के साथ होंठ भी फट गया, इलाज के लिए पैसे भी नहीं

घटना 4 अप्रैल को बॉसियर सिटी के मेजो ग्रोसरी एंड डेली स्टोर के अंदर हुई,तभी अचानक गोली चल गई. पुलिस के अनुसार, उस समय हथियार उनके पति शरद गजेरा के पास ही था और यह बेहद नजदीक से चलाया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
America Louisiana gun fire
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका के लुइजियाना में एक किराना स्टोर में हुई गोलीबारी में 30 वर्षीय भारतीय महिला गंभीर रूप से घायल
  • जिगीशा की चोटें गंभीर हैं, उन्हें कई सर्जरी की जरूरत है और वे कृत्रिम पोषण पर निर्भर हैं
  • स्थानीय समुदाय ने उनके इलाज के लिए दो लाख डॉलर जुटाने का क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया है और इलाज जटिल है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

अमेरिका के लुइजियाना राज्य से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है.यहां एक किराना स्टोर में बातचीत के दौरान अचानक चली गोली ने 30 वर्षीय भारतीय महिला की जिंदगी पूरी तरह बदल दी. पीड़िता मूल रूप से गुजरात की रहने वाली है और अब वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है.इस मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है.

क्या है पूरी घटना?

डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के इलाज के लिए कई सर्जरी करनी होंगी और उसके इलाज में मदद के लिए क्राउडफंडिंग अभियान भी शुरू किया गया है.पीड़िता की पहचान जिगीशा उर्फ सोनिया गजेरा के रूप में हुई है. घटना 4 अप्रैल को बॉसियर सिटी के मेजो ग्रोसरी एंड डेली स्टोर के अंदर हुई,तभी अचानक गोली चल गई. पुलिस के अनुसार, उस समय हथियार उनके पति शरद गजेरा के पास ही था और यह बेहद नजदीक से चलाया गया था. गोली जिगीशा के मुंह से होते हुए जबड़े को चीरती हुई निकल गई, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. फिलहाल उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले की आगे की जांच जारी है.

शरद गजेरा को 21 अप्रैल को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वारंट जारी होने के बाद शरद ने खुद संबंधित अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया था. जांचकर्ताओं के अनुसार, घटना के समय दंपती स्टोर मालिक विंस मेजो से दुकान खरीदने को लेकर बातचीत कर रहे थे.पुलिस ने गोली चलने की घटना को दुर्घटनावश बताया है, लेकिन इसके हालातों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय मीडिया से बात करने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दंपती स्टोर मालिक से बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई.

एक गोली और बदल गई पत्नी की जिंदगी 

सोनिया गजेरा फिलहाल बॉसियर सिटी के एक अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी चोटें जीवन भर असर डालने वाली हैं. गोली लगने के बाद वह सामान्य रूप से खाना नहीं खा पा रही हैं और उनके दांत, जबड़ा और निचला होंठ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं.फिलहाल सोनिया को सहायता से सांस दी जा रही है और वह कृत्रिम पोषण(Artificial Nutrition) पर निर्भर हैं.डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.

Advertisement

इलाज के लिए जुटाए जा रहे पैसे 

चिकित्सकीय विशेषज्ञों के अनुसार, सोनिया की रिकवरी लंबी और जटिल होगी. उनके परिजनों ने बताया कि इलाज के लिए कई बड़ी सर्जरी करनी होंगी, जिनमें जबड़े का पुनर्निर्माण, चेहरे की सर्जरी और डेंटल इम्प्लांट शामिल हैं.डॉक्टरों का कहना है कि इलाज के बाद भी पूरी तरह ठीक होने की कोई पक्की गारंटी नहीं है. अधिकारियों ने फिलहाल दंपती की इमिग्रेशन स्थिति से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. इस मुश्किल दौर में स्थानीय समुदाय के लोगों ने उनके इलाज के खर्च के लिए क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया है.इस फंडरेज़र में 2 लाख डॉलर (करीब 1.9 करोड़ रुपये) जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें सोनिया की निजी संघर्षों और उनके हौसले का जिक्र किया गया है. अपील के अनुसार, सोनिया हाल ही में बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ अमेरिका आई थीं. वह कॉस्मेटोलॉजिस्ट बनने का सपना देख रही थीं और इसके साथ‑साथ पार्ट‑टाइम काम भी कर रही थीं.
 

यह भी पढ़ें- देशभक्ति नहीं, कुछ और... इस देश के युवा इसलिए हो रहे फौज में भर्ती?

Featured Video Of The Day
बंपर वोटिंग से किसे मिला फायदा? बीजेपी ने 125 सीटों पर कर दिया गेम
Topics mentioned in this article