अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर किया हमला, ट्रंप ने दी जानकारी

ईरान पर अमेरिका की हमले की जानकारी डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर एक पोस्ट करके की दी है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि अब शांति का समय है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अमेरिका ने किया ईरान पर हमला

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध में अब अमेरिका की एंट्री हो गई है. अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला किया है. इस बात की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट करके दी है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि अब शांति का समय है. कोई सेना ऐसा नहीं कर सकती थी. बताया जा रहा है कि ईरान पर अमेरिका के इस हमले के बाद ट्रंप आज देश के नाम संबोधन दे सकते हैं. अमेरिका ने ईरान के जिन तीन न्यूक्लियर साइट को निशाना बनाया है वो फोर्डो, नतांज और एस्फहान में हैं. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने इन साइट्स पर एक साथ कई बम गिराए हैं. हमारे सभी लड़ाकू विमान सुरक्षित रूप से अमेरिका लौट आए हैं. मैं अमेरिका के जाबाजों को बधाई देता हूं. दुनिया में ऐसी दूसरी कोई सेना नहीं है जो ये कर सके. ये शांति का समय है.

आपको बता दें कि ईरान पर हमले से पहले ही अमेरिका प्रशांत द्वीप गुआम में बी-2 बॉम्बर विमान (B-2 Bombers) भेज चुका था. उस समय ऐसा कहा जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर विचार कर रहे हैं कि अमेरिका को ईरान के खिलाफ इजरायल के हमलों में शामिल होना चाहिए या नहीं. 

बी-2 को अमेरिका के 30,000 पाउंड के GBU-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर को ले जाने के लिए सुसज्जित किया जा सकता है. जिसे गहरे भूमिगत लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह वह हथियार है जिसका इस्तेमाल ईरान के परमाणु कार्यक्रम, जिसमें फोर्डो भी शामिल है, पर हमला करने के लिए किया जा सकता है.

Advertisement

इसे लेकर अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया. एक अधिकारी ने कहा कि बॉम्बर को गुआम से आगे ले जाने के लिए अभी तक कोई अग्रिम आदेश नहीं दिया गया है. उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने बी-2 बॉम्बर विमानों को ले जाया जा रहा है. हालांकि पेंटागन ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया.

Topics mentioned in this article