एक तरफ सीजफायर दूसरी तरफ लेबनान पर जारी हैं इजरायल के हमले, अब तक 100 लोगों की मौत, PM ने लगाई मदद की गुहार

सीजफायर के बाद भी इजरायल लेबनान में लगातार हमले कर रहा है. आज इजरायली हमलों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

ईरान और अमेरिका के बीच भले ही सीजफायर पर सहमति बन गई है, लेकिन लेबनान में इजरायली हमले जारी हैं. इजरायली सेना ने कहा है कि वो लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमले जारी रखेगी और उन पर वार का कोई मौका नहीं छोड़ेगी. इजरायल डिफेंस फोर्सेस के अनुसार उसके 50 फाइटर जेट्स ने 10 मिनट में 100 हिज्बुल्लाह टारगेट्स पर 160 बम गिराए. इसमें भारी संख्या में लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है. इस बीच लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने अपने सहयोगी देशों से मदद की गुहार लगाई है.

इजरायली हमलों में लेबनान में 100 लोगों की मौत

लेबनानी रेड क्रॉस की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को इजरायली हमलों में 80 लोग मारे गए और 200 घायल हुए. लेबनानी रेड क्रॉस का कहना है कि उसकी 100 एम्बुलेंस अभी भी प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं. वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने और चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े पेश किए. अल जजीरा से बात करते हुए लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री राकन नासेरेद्दीन ने कहा कि बुधवार को किए हमले में 100 लोगों की जान गई. बेरूत और दूसरे इलाकों में इजरायली एयरस्ट्राइक की वजह से अस्पताल मृतकों और घायलों से भरे हुए हैं. 

लेबनान के पीएम में मित्र देशों से मांगी मदद

लेबनान के प्रधानमंत्री ने एक बयान जारी कर अमेरिका-ईरान सीजफायर का स्वागत करते हुए कहा, इजरायल घनी आबादी वाले लेबनानी इलाकों पर हमला कर रहा है और बेबस नागरिकों को मार रहा है. उन्होंने कहा कि इजरायल युद्ध को रोकने के लिए सभी क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कोशिशों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहा है. इजरायल अंतर्राष्ट्रीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के सिद्धांतों की पूरी तरह से अनदेखी कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि लेबनान के सभी दोस्तों से अपील है कि वे हर तरह से इन हमलों को खत्म करने में हमारी मदद करें.

यह भी पढ़ें: कभी भी टूट सकता है सीजफायर, अगर... अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को दी चेतावनी

Advertisement

इजरायल ने कहा- हमले जारी रहेंगे

बता दें कि इजरायल के जनरल स्टाफ के चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने साफ कहा है कि सेना बिना किसी समझौते के हिज्बुल्लाह पर हमला जारी रखेगी. इजरायली सेना के एक बयान के मुताबिक, 'हम हिज्बुल्लाह पर हमला जारी रखेंगे और हर मौके का फायदा उठाएंगे. उन्होंने कहा कि हम उत्तर के अपने निवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे. हम बिना रुके हमला करते रहेंगे.

(IANS के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: 1 बैरल तेल का 1 डॉलर... होर्मुज तो खुल गया लेकिन अब यहां से जहाज ले जाना पड़ेगा महंगा!

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: Exit Poll में TMC के किले में सेंध! BJP की सरकार बनेगी?
Topics mentioned in this article