डोनाल्ड ट्रंप के घर में  शॉटगन और फ्यूल कैन लेकर जबरन घुसा शख्स, सीक्रेट सर्विस ने मार दी गोली

ट्रंप अक्सर वीकेंड इस ओशन रिसॉर्ट में बिताते हैं, लेकिन इस हमले के दौरान वे वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में थे. यूएस सीक्रेट सर्विस ने बताया कि रविवार सुबह-सुबह फ्लोरिडा में प्रेसिडेंट ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में गैर-कानूनी तरीके से घुसने वाले एक हथियारबंद को गोली मार दी गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिजॉर्ट पर हथियार लेकर घुसे शख्स को सीक्रेट सर्विस ने ढेर कर दिया. स्थानीय मीडिया ने सीक्रेट सर्विस के हवाले से ये जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक, ये शख्स आवास के सुरक्षित क्षेत्र में हथियार लेकर दाखिल हो गया था. ट्रंप अक्सर वीकेंड इस ओशन रिसॉर्ट में बिताते हैं, लेकिन इस हमले के दौरान वे वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में थे. यूएस सीक्रेट सर्विस ने बताया कि रविवार सुबह-सुबह फ्लोरिडा में प्रेसिडेंट ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में गैर-कानूनी तरीके से घुसने वाले एक हथियारबंद घुसपैठिए को गोली मार दी गई.

ये भी पढ़ें- Trump Tariff: US सुप्रीम कोर्ट के आगे नहीं झुके ट्रंप, अब ग्लोबल टैरिफ को 10 से बढ़ाकर किया 15 प्रतिशत

राष्ट्रपति ट्रंप के घर में घुसने वाला शख्स ढेर

ट्रंप के घर में घुसने वाले घुसपैठिए के बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इस मामले की जांच एफबीआई, सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस कर रही है. एजेंसी की पॉलिसी के मुताबिक, शूटिंग में शामिल सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को जांच का नतीजा आने तक छुट्टी पर भेज दिया गया है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिएल्मी ने एक्स पर एक पोस्ट में घटना की पुष्टि की. गुग्लिएल्मी ने कहा, "आज सुबह मार-ए-लागो में अवैध रूप से घुसने वाले एक हथियारबंद शख् को को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने गोली मार दी." इस दौरान कोई भी सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ है.

साल 2024 में भी हुई थी ट्रंप पर हमले की कोशिश

सितंबर 2024 में भी एक शख्स ने नाकाम कोशिश की थी. उस वक्त ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे. उनकी सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के जवानों ने झाड़ियों के पीछे रायफल लिए शख्स को पकड़ने की कोशिश की थी तो वो एक एसयूवी में भाग गया था. घटनास्थल पर रायफल, दो बैकपैक, एक स्कोप और एक गोप्रो कैमरा बरामद हुआ था. पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने बताया कि संदिग्ध को बाद में एक पड़ोसी इलाके से गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement

संदिग्ध की पहचान रेयान रुथ के रूप में हुई थी. खबरों के मुताबिक, रुथ ने पहले ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने का समर्थन किया था, लेकिन फिर वो बाइडेन और हैरिस को देश का राष्ट्रपति बनते देखना चाहता था.

इनपुट- IANS 
 

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026 | एक वायरल वीडियो ने कैसे बदली पूरी जिंदगी? | Nayab Midha | NDTV India
Topics mentioned in this article