ग्रीस में 89 साल का 'वॉन्टेड बाबा' गिरफ्तार, पेंशन में दिक्कत आई तो 4 कर्मचारियों को मार दी गोली

पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर थक चुके 89 वर्षीय एक बुजुर्ग के सब्र का बांध जब टूट गया तो उसने बंदूक उठा ली और दफ्तर में पहुंचकर गोलीबारी कर दी. 4 कर्मचारी घायल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

सरकारी दफ्तरों में बाबुओं की बेरुखी और नियम-कानूनों का मकड़जाल जब सहनशक्ति की सीमा पार कर जाए तो अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है, इसकी बानगी ग्रीस की राजधानी एथेंस में देखने को मिली. यहां पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर थक चुके 89 वर्षीय एक बुजुर्ग के सब्र का बांध जब टूट गया तो उसने बंदूक उठा ली और दफ्तर में पहुंचकर गोलीबारी कर दी. 4 कर्मचारी घायल हो गए. पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद बुजुर्ग को धर दबोचा. 

200KM दूर पकड़ा गया, मेंटल हॉस्पिटल में भी रहा था

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग को घटनास्थल से लगभग 200 किलोमीटर दूर पात्रा इलाके से पकड़ा गया. वह बस स्टेशन के पास एक होटल में जाकर छिप गया था. सरकारी टीवी चैनल ERT की रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्ग के कब्जे से एक अन्य बंदूक भी मिली है. सरकारी न्यूज एजेंसी ANA के मुताबिक, बुजुर्ग व्यक्ति कबाड़ी डीलर है. 2018 में उसका मेंटल हॉस्पिटल में इलाज भी चला था. 

ऑफिस में पहुंचकर कर्मचारी को गोली मारी

पुलिस ने हमलावर की पहचान उजागर नहीं की है. लेकिन बताया है कि वह सबसे पहले सेंट्रल एथेंस के केरामिकोस इलाके में सोशल सिक्योरिटी ऑफिस EFKA गया था. वहां चौथी मंजिल पर पहुंचकर उसने अपने लंबे ट्रेंच कोट से शॉटगन निकाली और कर्मचारी से झुकने को कहा, फिर एक कर्मचारी के पैर में गोली मार दी. उसके बाद आराम से निकल गया. सीसीटीवी फुटेज में उसे बंदूक लेकर ऐसे चलते हुए देखा गया, जैसे कुछ हुआ ही न हो. 

कोर्ट ऑफिस में की फायरिंग, 3 कर्मी घायल

पेंशन ऑफिस में गोलीबारी करने के बाद वह बुजुर्ग कुछ दूरी पर स्थित कोर्ट ऑफिस पहुंचा. वहां भी उसने फर्श की तरफ गोलियां चलाईं, जिसके छर्रे लगने से तीन महिला कर्मचारी घायल हो गईं. एक अन्य महिला कर्मी बुरी तरह डर गई. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक बुजुर्ग हमलावर वहां से रफूचक्कर हो चुका था. बुजुर्ग जाने से पहले अपनी बंदूक और कुछ लिफाफे मौके पर छोड़ गया था. उनमें कई दस्तावेज और शिकायती पत्र थे. जिससे साफ था कि वह पेंशन नहीं मिल पाने से परेशान था. 

Advertisement

कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया

गोलीबारी की इस घटना के बाद एथेंस के कोर्ट स्टाफ ने 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान कर दिया है. कर्मचारियों का कहना है कि कोर्ट बिल्डिंग की सुरक्षा इतनी लचर है कि कोई भी हथियार लेकर अंदर घुस सकता है. बता दें कि ग्रीस में बंदूक हिंसा की घटनाएं काफी दुर्लभ होती हैं. देश में बंदूक का लाइसेंस तो आसानी से मिल जाता है, लेकिन हथियारों पर कड़ी नजर रखी जाती है. 

देखें- मेक्सिको में ड्रग्स की दुनिया का 'गब्बर सिंह' गिरफ्तार, अमेरिका ने रखा है करीब 50 करोड़ का इनाम

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: 93% वोटिंग और SIR का 'खौफ'! 90 लाख नाम कटे, किसे होगा नफा और किसे नुकसान?
Topics mentioned in this article