66 सैनिकों को एक साथ मिलेगी फांसी, 'कायर थे, जंग में पीठ दिखाकर भाग गए तो अब मिली सजा-ए-मौत'

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के यह सैनिक मामूली सैलरी पर बिना पर्याप्त हथियार के विद्रोहियों से लड़ रहे हैं. 2025 की शुरुआत से अब तक कम से कम 381 सैनिकों को कायर होने के लिए मौत की सजा सुनाई गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 66 सैनिकों को सजा ए मौत (फाइल फोटो- एएफपी)

अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में कम से कम 66 सैनिकों को कायरता, बगावत और आदेश मानने से इनकार करने के लिए मौत की सजा सुनाई गई है. बीबीसी ने यह रिपोर्ट स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से छापी है. एक सैन्य अदालत में कुल मिलाकर 71 सैनिकों पर मुकदमा चला, जिसके बाद ये सजाएं सुनाई गईं. इनमें से चार सैनिकों को बरी कर दिया गया, 66 को मौत की सजा सुनाई गई और एक अन्य को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई. सेना ने कहा कि पूर्वी डीआर कांगो में सशस्त्र समूहों से लड़ रहे सैनिकों में अनुशासन सुधारने के लिए यह ट्रायल या सुनवाई की गई थी.

गुनाह क्या था?

पूर्वी डीआर कांगो का यह क्षेत्र दशकों से संघर्ष झेल रहा है. यहां सरकारी सेना और 'फ्रंट फॉर द रिफाउंडेशन ऑफ द नेशन' (FRN) के बीच लड़ाई जारी है. इस विद्रोही गठबंधन में M23 समूह भी शामिल है. खबरों के अनुसार, इन सैनिकों को 20 अक्टूबर को वालिकले में गिरफ्तार किया गया था. उन पर आरोप है कि FRN लड़ाकों के साथ झड़प के दौरान वे अपनी चौकियां छोड़कर भाग गए थे.

M23 सहित विभिन्न सशस्त्र समूहों के खिलाफ कांगो की सेना का अभियान लंबे समय से अपनी ही सेना के भीतर खराब अनुशासन और अव्यवस्था के कारण कमजोर रहा है. सरकार ने कई बार पड़ोसी देश रवांडा पर M23 का समर्थन करने का आरोप लगाया है. हालांकि, पुख्ता सबूत होने के बावजूद रवांडा की सरकार और विद्रोहियों, दोनों ने ही इन आरोपों से इनकार किया है.

सेना को अपनी पेशेवर कार्यशैली और अनुशासन की कमी को लेकर लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफर सैनिकों का कहना है कि उन्हें मामूली वेतन मिलता है और जंग लड़ने के लिए उनके पास पर्याप्त सैन्य उपकरण नहीं हैं.

Advertisement

पिछले महीने भी 27 को मौत की सजा, 2 साल में 381 को ऐसी सजा

पिछले महीने भी विद्रोहियों के साथ झड़प के दौरान मोर्चे से पीछे हटने के आरोपों (जिन्हें कायरता माना गया) के चलते, 27 और सैनिकों को मौत की सजा सुनाई गई थी. फ्रांसीसी ब्रॉडकास्टर RFI द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, 2025 की शुरुआत से अब तक कम से कम 507 सैनिकों को दोषी ठहराया गया है, जिनमें से 381 को मौत की सजा सुनाई गई है. खास बात है कि मार्च 2024 में, DR कांगो ने सेना के भीतर मौजूद "देशद्रोहियों" को हटाने की जरूरत का हवाला देते हुए, मौत की सजा पर लगे 20 साल पुराने प्रतिबंध को हटा दिया.

यह भी पढ़ें | समंदर के नीचे बन रही दुनिया की सबसे लंबी सड़क, 4 लेन वाली होगी 27 किमी लंबी सुरंग, टूटेगा जापान का रिकॉर्ड

Advertisement

यह भी पढ़ें | आज एक साथ दी जाएगी 23 हाथियों की बलि, दुनिया भर में उठ रही इन बेगुनाहों को बचाने की आवाज

Featured Video Of The Day
हाईटेंशन तार में फंसा रूसी पैराग्लाइडर सुरक्षित बचाया

Topics mentioned in this article
Court Martial
Africa
Death Sentence
Viral News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं