प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी धरती पर एक और इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के न्योते पर पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को इजरायल पहुंचेंगे. वह नेसेट यानी इजरायली संसद को भी संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे.
मध्य एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की आशंकाओं के बीच पीएम मोदी का ये दौरा सामरिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है. पिछले 9 साल में प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी इजरायल यात्रा होगी. इससे पहले पीएम मोदी 4-6 जुलाई 2017 को इजरायल गए थे.
पीएम मोदी की ये यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया की भू-राजनीति एक महत्वपूर्ण मोड़ है. दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी नेसेट (इजरायली संसद) को संबोधित करेंगे. यह एक दुर्लभ सम्मान है. इससे पहले 2015 में (तब के) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नेसेट को संबोधित किया था. यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की पहली इजरायल यात्रा थी.
पीएम मोदी की इजरायल यात्रा (जुलाई 2017)
4 जुलाई, 2017: तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू खुद पहुंचे थे.
4 जुलाई, 2017: पीएम मोदी ने इज़राइली पीएम के साथ जाकर यरुशलेम के याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल में नरसंहार पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी थी.
5 जुलाई, 2017: पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहूयरुशलेम के इजराइली म्यूजियम में भारत-यहूदी विरासत पर लगी प्रदर्शनी को देखने भी गए थे.
5 जुलाई, 2017: तेल अवीव में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच काफी गर्मजोशी दिखी थी.
6 जुलाई, 2017: पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने इजराइल के ओल्गा बीच की सैर की थी और साथ चलते हुए चर्चा की थी.
नेतन्याहू की भारत यात्रा (जनवरी 2018)
14 जनवरी, 2018: 2003 के बाद पहली बार भारत दौरे पर आए इजराइली पीएम नेतन्याहू का स्वागत करने पीएम मोदी खुद पालम स्टेशन गए थे.
15 जनवरी, 2018: दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई थी. इस दौरान भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई.
17 जनवरी, 2018: अहमदाबाद के सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा की पीएम मोदी ने अगवानी की.
17 जनवरी, 2018: प्रधानमंत्री मोदी और इजराइली पीएम अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के साबरमती आश्रम गए थे. वहां चरखा भी चलाया था.
17 जनवरी, 2018: अहमदाबाद में प्रवास के दौरान दोनों नेताओं ने कुछ हल्के-फुल्के और यादगार पल भी बिताए. नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने पतंग भी उड़ाई.














