उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे, जहां उनके साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. इस दौरान योगी ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. दोनों मुख्यमंत्री मंदिर उद्घाटन और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं.