NDTV Khabar

खतरे के निशान के पार यमुना

 Share

हथिनीकुंड बैराज से करीब आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. आज सुबह यमुना का जलस्तर 205.94 तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से ज्यादा है. बता दें कि यमुना में खतरे का निशान 205 दशमलव 33 मीटर है. लगातार बढ़ते जलस्तर के बाद दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है और वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है. यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोहे के पुल से गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है. हांलाकि, पुल के उपर से ट्रेनों की आवाजाही अभी जारी है. बाढ़ के ख़तरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने साफ किया कि वो हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. दिल्ली सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावितों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. दिल्ली के लोग 011-22421656 और 011-21210849 पर फोन कर मदद ले सकते हैं.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com