Yamuna Pollution: दिल्ली का सौभाग्य है कि वो यमुना के किनारे है। लेकिन आज ये दिल्ली का दुर्भाग्य हो गया है कि ऐसी यमुना इसके नसीब में है जिसमें जहर इतना भर गया है कि मछलियां मर जा रही हैं। दिल्ली में यमुना पर सबसे ज्यादा राजनीति होती रही है। लेकिन उस राजनीति के मंथन से कभी भी साफ सुथरी यमुना का अमृत नहीं निकला। बस दिल्ली वालों की तकदीर में यमुना में फैले जहर को पीना ही लिखा है। आखिर क्यों ऐसे हालात बने कि दिल्ली की यमुना में मछलियां तक बच नहीं पा रही हैं, इसको समझने के लिए देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।