Delhi Firing: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक घर के बाहर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, फायरिंग का CCTV फुटेज सामने आया | राजधानी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में बीती रात फायरिंग की घटना सामने आई. 28 फरवरी 2025 की रात करीब 1:14 बजे भजनपुरा थाने की पुलिस को PCR कॉल मिली कि यमुना विहार में घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.