लोकसभा में कृषि बिल (agriculture bill) पास हो चुका है. संभावना है कि शनिवार को राज्यसभा में भी ये पास होकर कानून बन जाए. लेकिन बिल को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुद्दे पर विपक्ष पर पलटवार किया. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं, साथ ही बिल और एमएसपी को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है.