उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कुछ कर दिखाने की चाह में कांग्रेस बरसों से चल रहे राजनीतिक समीकरणों को ही बदलने की कोशिश में लग गई है। मंडल से पहले की राजनीति की तरह मुख्यमंत्री पद के लिए ब्राह्मण चेहरा खोजा जा रहा है, और ये खोज पंजाब की बेटी और उत्तर प्रदेश की बहू शीला दीक्षित तक तो पहुंच गई है। लेकिन इस चेहरे को स्थापित करने के लिए कौन? सबके मन में एक ही नाम प्रियंका गांधी...