राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बीजेपी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिद्धू के इस्तीफे पर ट्वीट किया, 'क्या कभी किसी राज्यसभा सदस्य को अपने राज्य को बचाने के लिए इस्तीफा देते देखा है। मैं इस साहस के लिए सिद्धूजी को सलाम करता हूं।' सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की संभावनाओं के बारे में 'आप' नेता संजय सिंह से खास बातचीत...