पक्ष-विपक्ष: दिल्ली में क्या फिर आएंगे केजरीवाल?

  • 16:22
  • प्रकाशित: जनवरी 20, 2020
दिल्ली चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियों को आखिरी रूप देना शुरू कर दिया है. चुनावी तैयारियों के बीच जनता में एक सवाल सामान्य रूप से देखा जा रहा है और वह यह कि आखिर इस बार दिल्ली की सत्ता किसे मिलने वाली है. दिल्ली की राजनीति को लेकर एनडीवीटी ने अपने खास कार्यक्रम पक्ष-विपक्ष में दिल्ली की जनता से बात की. बातचीत के दौरान एक आम नागरिक ने बताया कि चुनाव आने के बाद हमें सबसे पहले यह पूछना चाहिए कि आखिर सत्ता में रहते हुए उस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो के कितने वादों को पूरा किया. वहीं, एक अन्य नागरिक ने कहा कि बीते पांच साल में केजरीवाल की सरकार ने जितना काम किया है उसके हिसाब से दिल्ली में उसे ही एक बार फिर आना चाहिए.

संबंधित वीडियो