कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. लेकिन अगला अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर तरह तरह की बातें अभी भी चल रही है. कांग्रेस के बड़े हिस्से की जिद है कि राहुल गांधी ही अध्यक्ष बने. अब तक कई राज्यों की प्रदेश इकाइयों ने राहुल गांधी के नाम का ही प्रस्ताव भेजा है.