NDTV Ind.ai Summit 2026 में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट पुनीत चंडोक (Puneet Chandok) ने NDTV इंडिया के मुनीश देवगन के साथ खास बातचीत की. इस बातचीत में पुनीत चंडोक ने समझाया कि- कैसे AI नौकरियों को खत्म नहीं बल्कि उन्हें 'Unbundle' करेगा और अगले 5 सालों में AI की वजह से दुनिया कैसे बदलने वाली है. AI नौकरियों के लिए खतरा है या अवसर? यूपी-बिहार और छोटे शहरों के यूथ AI कैसे सीख सकते हैं? भविष्य में सर्वाइव करने का 3-स्टेप फार्मूला और क्या रोबोट सच में इंसानों की जगह ले लेंगे? देखिए ये दिलचस्प बातचीत