प्रधानमंत्री मोदी और उनके सहयोगियों के भाषण सुनिए तो लगेगा कि पूरा विपक्ष अकेले प्रधानमंत्री मोदी को घेरने में लगा है. और ज़्यादा सुनिए तो समझ में आएगा कि विपक्ष ने उनको घेरने के लिए अवसरवादी गठबंधन बना रखा है. फिर वे आपको बताते हैं कि इस गठबंधन के पीछे कोई सिद्धांत नहीं है. ये सिद्धांतविहीन गठबंधन है. ये बात इतनी मासूमियत के साथ कही जाती है कि भ्रम होता है कि जैसे बीजेपी तो बिल्कुल अकेले चुनाव लड़ रही है. प्रधानमंत्री मोदी उसकी ओर से अकेले नेता हैं. लेकिन सच्चाई क्या है? सच्चाई ये है कि बीजेपी आज जहां है, वहां गठबंधन की राजनीति के बूते ही है.