उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानों के तीखे तीर चलने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी के सबसे मजबूत गढ़ मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की जीवनशैली और विजन पर बिना नाम लिए करारा हमला बोला है।