Bengal Vande Mataram mandatory: शुभेंदु सरकार का बड़ा ऐलान! स्कूल में वंदेमातरम अनिवार्य, TMC ने क्या कहा?

West Bengal News: Suvendu: पश्चिम बंगाल में नई सरकार ने आते ही बड़े फैसलों की झड़ी लगा दी है. सबसे अहम फैसला यह है कि अब राज्य के सभी स्कूलों में 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य होगा और यह नियम सोमवार से लागू किया जाएगा. शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद हर स्कूल को इसका पालन करना होगा.
इसके अलावा सरकार ने अवैध पशु वध पर सख्ती, बॉर्डर इलाकों में जमीन ट्रांसफर में तेजी, अवैध पार्किंग और टोलबाजी पर कार्रवाई जैसे कई अहम फैसले भी लिए हैं. आयुष्मान भारत योजना लागू करने की तैयारी भी की जा रही है. नई सरकार के इन फैसलों पर विपक्ष की नजर बनी हुई है, लेकिन शुरुआती तौर पर कई कदमों को लेकर समर्थन भी दिख रहा है.