Weather Update: देश के कई राज्यों में मॉनसून ने भयंकर तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 42 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ है। कटरा रेल लिंक बंद होने से हजारों श्रद्धालु फंसे हुए हैं। मनाली, कुल्लू, श्रीनगर, चंबा, डोडा और उधमपुर जैसे इलाकों में सड़कें टूट गई हैं और घर पानी में डूब गए हैं। भारतीय सेना और NDRF की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और असम में भी बाढ़ का कहर जारी है।