बड़ी खबर : संसद के शीत सत्र पर संग्राम

  • 16:29
  • प्रकाशित: नवम्बर 21, 2017
कांग्रेस ने सरकार पर गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संसद के शीतकालीन सत्र में देरी करने का आरोप लगाया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सरकार जानती है अगर सत्र बुलाया गया तो वह बेरोजगारी, जय शाह और जीएसटी जैसे मुद्दों पर घिर जाएगी. कांग्रेस के हमलों का जवाब देने के लिए रविशंकर प्रसाद सामने आए और कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वो इसे उठा रही है.

संबंधित वीडियो