दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव से पहले कैंपस में तनाव का माहौल है. छात्र राजनीति अब हिंसा तक पहुंचती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि बुधवार को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान मोतीलाल नेहरू कॉलेज के एक प्रोफेसर पर भी हमला किए जाने की खबर है. घटना के बाद पुलिस ने हालात को देखते हुए कैंपस में फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. गौरतलब है कि कल DUSU चुनाव के लिए मतदान होना है. ऐसे में मतदान से ठीक पहले हुई इस हिंसक झड़प ने विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ा दी है.