DUSU चुनाव से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंसक झड़प, NSUI और ABVP में खूनी टक्कर!

  • 6:00
  • प्रकाशित: सितम्बर 17, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में नॉर्थ कैंपस में हिंसा और टकराव का मामला सामने आया है. 16 सितंबर की शाम करीब 5 बजे लॉ सेंटर और कैंपस लॉ सेंटर के बाहर दो प्रमुख छात्र संगठनों, एबीवीपी और एनएसयूआई, के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और झड़प की खबर सामने आई. घटना में कई छात्रों और कार्यकर्ताओं के घायल होने की बात कही जा रही है. दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर हमले और चुनावी माहौल बिगाड़ने के आरोप लगाए हैं. मामले को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और इलाके में फ्लैग मार्च किया है. 

संबंधित वीडियो