आम आदमी पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी का साथ थामने वाले विक्रमजीत सिंह साहनी ने अपने फैसले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम सभी सांसदों ने जो फैसला लिया है वो पंजाब के हितों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया है. NDTV से खास बातचीत में विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के शानदार काम करने वालों में संदीप पाठक और राघव चड्ढा थे. इनकी मेहनत के कारण ही पार्टी को पिछली बार पंजाब में भारी बहुमत मिला था. मुझे तो राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी में शामिल कराया था. बीते कुछ समय से आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा और संदीप पाठक को साइड लाइन कर दिया था. वो इस बात से खासे नाराज थे. उन्होंने कई बार ये बातें मुझसे भी साझा की कि जिस पार्टी के लिए हम लोगों ने इतना कुछ किया उसने बाद में हम लोगों को ही किनारे कर दिया है. पिछले एक साल से पार्टी राघव चड्ढा और संदीप पाठक के साथ पार्टी अलग व्यवहार कर रही थी. इस बात से वो काफी दुखी थे.