Raghav Chadha Joins BJP: बीजेपी में क्यों शामिल हुए राघव चड्ढा? अरविंद केजरीवाल ले पाएंगे एक्शन?

  • 26:32
  • प्रकाशित: अप्रैल 25, 2026

एनडीटीवी पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबर में आम आदमी पार्टी में मचे राजनीतिक भूचाल पर विस्तार से चर्चा.
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया है कि उनके साथ AAP के 7 सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद रहे.
इसके बाद तीनों सांसद भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की और औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.
आम आदमी पार्टी ने इन सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए राज्यसभा सभापति को पत्र लिखने और कानूनी विकल्प अपनाने की बात कही है.
इस घटनाक्रम के बाद पंजाब की सियासत में भी हलचल तेज हो गई है. अटकलें हैं कि AAP के कुछ विधायक भी राघव चड्ढा के संपर्क में हैं.
चर्चा इस बात पर भी है कि क्या अरविंद केजरीवाल का पार्टी पर पहले जैसा नियंत्रण अभी भी कायम है या AAP नेतृत्व कमजोर पड़ रहा है.

इस खास बहस में शामिल
• चारू प्रज्ञा, प्रवक्ता, बीजेपी
• विनय मिश्रा, प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी
• समीर चौगांव, वरिष्ठ पत्रकार
• डॉ. आकाशदीप मणि, राजनीतिक विशेषज्ञ

सवाल जिन पर हुई तीखी बहस
• AAP में टूट के मायने क्या हैं.
• पंजाब की राजनीति पर क्या पड़ेगा असर.
• क्या ईडी‑सीबीआई का दबाव कारण है.
• क्या AAP के लिए संकट की शुरुआत है.
पूरा विश्लेषण देखने के लिए वीडियो अंत तक देखिए.


 

संबंधित वीडियो