सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी ने डीएमके से किसी तरह के गठबंधन से जुड़ी बातचीत से इनकार किया है। बीजेपी का कहना है कि वह तमिलनाडु में डीएमके से किसी तरह का गठबंधन नहीं चाहती है। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी ऐसा मानती है कि अगर उन्होंने डीएमके से गठजोड़ किया, तो कांग्रेस 2जी घोटाले का सारा ठीकरा बीजेपी पर फोड़ेगी।