केंद्र में सत्तारूढ़ यूपीए तथा उसकी प्रमुख घटक कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर राजनैतिक कारणों से संसद को बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए अपनी पार्टी सांसदों से कहा कि वे बीजेपी के खिलाफ आक्रामक होकर लड़ाई लड़ें।