80वें स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराया गया और वंदे मातरम गाया गया. लेकिन इस दौरान एक विवाद भी दिखा है. ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में हुए आयोजन के दौरान पूरा वंदे मातरम गाने पर सवाल उठाए हैं. जिस पर कांग्रेस के तीन सीनियर नेताओं के अलग-अलग बयान आए हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और शकील अहमद खान ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. जिससे कांग्रेस मुख्यालय में हुआ यह पूरा मामला चर्चा में बना हुआ है.