बिहार के वैशाली जिले की डीएम आईएएस वर्षा सिंह के वीडियो-तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें वे रात को एक खटिया पर बैठी नजर आ रही हैं. मामला लोगों को बांध में बढ़ते जल स्तर के खतरे से बचाने का है. डीएम वर्षा सिंह ने खुद मोर्चा संभाल रखा है. पूरी रात बांध की निगरानी करते हुए राहत कार्यों का नेतृत्व किया. उनकी यह तस्वीर अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. इन दिनों बिहार में नदी-नाले ऊफान पर हैं. गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लालगंज प्रखंड की यूसुफपुर पंचायत के पीरापुर वार्ड-5 स्थित रिंग बांध में कई जगह रिसाव और कटाव शुरू हो गया.