IPL में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले हैं. वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में सिलेक्शन हो गया है. वैभव के सिलेक्शन पर उनके पिता ने भावुक होते हुए कहा कि उनके बेटे का बचपन का सपना पूरा हो गया. वैभव के सिलेक्शन पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा, 'बचपन से उसने बहुत मेहनत की और उसी मेहनत का फल मिला है. देश के लिए खेलने का सौभाग्य मिला है. अब यही आशा है कि देश के लिए खूब अच्छा खेले, खूब मैच जिताए, खूब रन बनाए.'
इसी बातचीत के दौरान संजीव सूर्यवंशी ने हाल ही में वैभव के घर आने के समय हुए वाकये को भी याद किया. उन्होंने कहा कि आईपीएल खेलकर घर आए वैभव से ठीक से बात तक नहीं हो सकी. वो ठीक से घर पर खाना तक नहीं खा सका. उस समय इतनी भीड़ जमा हो गई कि बेटे से ढंग से बात नहीं कर सके. संजीव ने कहा कि आज रात बेटे से फोन पर ढंग से बात करूंगा.