ईरान के ऑपरेशन 'साएकेह' का सातवां राउंड शुरू, प्रेशर में आएगा अमेरिका?

  • 2:14
  • प्रकाशित: जुलाई 15, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच जंग अब और भयानक मोड़ पर पहुंच गई है. ईरान ने अमेरिकी ठिकानों हमले तेज कर दिये हैं. अमेरिका के पश्चिमी ईरान में बॉटल वाटर फैक्ट्री पर हमले के जवाब में ईरान ने भी पलटवार किया है. ईरान ने अपने 'ऑपरेशन 'साएकेह' का 7वां चरण शुरू करने का ऐलान किया है. इस चरण में ईरान ने बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए हैं. ईरान का दावा है कि उसने Al Udeid एयरबेस समेत अमेरिकी लड़ाकू विमानों के बेस को निशाना बनाया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ईरान सीधे अमेरिका की मेनलैंड पर हमला नहीं कर सकता, क्योंकि उसकी मिसाइलों की रेंज 10,000 km तक नहीं है. इसलिए ईरान ने नई रणनीति अपनाई है- खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी बेस, दूतावास और अमेरिकी कंपनियों को टारगेट करना. ऑपरेशन 'साएकेह' का मकसद है आर्थिक और सैन्य नुकसान पहुंचाकर खाड़ी देशों पर दबाव बनाना, ताकि वो अमेरिका पर इस लड़ाई को रोकने का प्रेशर डालें. इसी प्लान के तहत ईरान अब कतर, कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब और UAE में मौजूद किसी भी अमेरिकी सैन्य ठिकाने, अमेरिकी नागरिकों के रहने की जगह या अमेरिकी कंपनी पर हमला कर सकता है.