आज के इस वीडियो में हमने उत्तर प्रदेश की राजनीति के 'चुनावी नंबर गेम' का पूरा पोस्टमार्टम किया है. 2017 से 2022 तक के CSDS के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि यूपी का वोटर आखिर किस तरफ जा रहा है और 2027 के विधानसभा चुनावों की तस्वीर कैसी होने वाली है. आंकड़ों से समझिए कि कैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में समाजवादी पार्टी (SP) को एकमुश्त वोट मिल रहा है और कैसे हिंदू वोट लगातार बीजेपी (BJP) के पक्ष में लामबंद हो रहा है. यादव, कुर्मी, जाटव और सवर्ण जातियों का वोट बैंक किस पार्टी के साथ खड़ा है? बीजेपी प्रवक्ता अनिला सिंह और सपा प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव के बीच 'सनातन धर्म', 'हलाल हिंदू' और राम मंदिर के मुद्दे पर हुई जोरदार और गरमागरम बहस. क्या यूपी में कांग्रेस और सपा साथ आएंगे या मुस्लिम वोटों के बंटवारे का डर दोनों को अलग रखेगा?