यमुना नदी की सफ़ाई के मुद्दे पर उमा भारती और अरविंद केजरीवाल के बीच यह मुलाक़ात हुई। मुलाक़ात के बाद उमा भारती ने कहा कि यमुना सफ़ाई के मुद्दे पर एक अलग बैठक होगी, जिसमें उनके और अरविंद केजरीवाल के अलावा शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल होंगे।