बरेली में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो सगे भाइयों की हत्या
प्रकाशित: अगस्त 24, 2014 08:44 AM IST | अवधि: 1:26
Share
बरेली में दो सगे भाइयों की अपनी बहन से हुई छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या कर दी गई। आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले एक लड़की से उसके पड़ोस के रहने वाले एक शख्स ने छेड़छाड़ की थी, जिसका लड़की के भाइयों ने विरोध किया था। मामले के पंचायत में जाने के बाद आरोपी युवक को गांव से निकाल दिया गया था। आरोपी ने बदला लेने के लिए लड़की के दोनों भाइयों की हत्या कर दी।