Twisha Sharma Death Case:
ट्विशा मौत मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस वीडियो में हम आपके लिए लेकर आए हैं इस केस से जुड़ी सबसे बड़ी और ताज़ा अपडेट्स.
आज दिल्ली एम्स की टीम द्वारा किए गए दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने की संभावना है. हाई कोर्ट के आदेश पर 24 मई को यह पोस्टमार्टम किया गया था. परिवार की कई शंकाओं के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस नई रिपोर्ट में मौत की असली वजहों को लेकर कुछ अलग निकलकर सामने आएगा?
दूसरी तरफ, आरोपी पति समर्थ सिंह और सास (पूर्व जज गिरीबाला सिंह) को 2 जून तक सीबीआई रिमांड में भेज दिया गया है. लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि समर्थ सिंह कस्टडी में एक जापानी क्राइम थ्रिलर नॉवेल 'बटर' (Butter) पढ़ रहा है. यह मनोविज्ञान और अपराध के बीच उलझी एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें मुख्य किरदार (आरोपी) अंत में अदालत से निर्दोष साबित हो जाता है. अपनी ही पत्नी की मौत के आरोपों से घिरे होने के बावजूद, हिरासत में इस तरह की मनोवैज्ञानिक किताब पढ़ना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.
सीबीआई अब सच उगलवाने के लिए पूरी तरह तैयार है. मामले की तह तक जाने के लिए 'टनल व्यू' (Tunnel View) तकनीक का इस्तेमाल किया रहा है. इसके जरिए क्राइम सीन का 3D मॉडल और डिजिटल डेटा (CCTV, कॉल रिकॉर्ड्स, वाई-फाई लॉग्स) सिंक करके घटना वाले दिन की पूरी टाइमलाइन बनाई जाएगी ताकि झूठ को पकड़ा जा सके.