Bhopal Twisha Sharma Case: क्या भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज होगा सबसे बड़ा खुलासा? सीबीआई (CBI) इस हाई-प्रोफाइल केस को टेकओवर करने के बाद पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुकी है. हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद सीबीआई की टीम ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरीबाला सिंह के घर पहुँच चुकी है.
इस वीडियो में देखिए ग्राउंड रिपोर्ट कि कैसे सीबीआई की टीम गिरीबाला सिंह से पूछताछ कर रही है और क्या आज ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. इसके साथ ही, मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर सीबीआई ने बाबू मारिया एक्सटेंशन स्थित उनके घर की छत पर सीन रिक्रिएट भी किया है.
इस मुश्किल घड़ी में अपनी बेटी के न्याय के लिए लड़ रहे ट्विशा के पिता का भावुक बयान भी इस वीडियो में शामिल है, जिन्होंने संघर्ष के इस सफर में हमारा धन्यवाद किया है. देखिए इस दर्दनाक मामले की पूरी सच्चाई और हर बड़ा अपडेट इस वीडियो में.