पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर कतर, कुवैत और ईरान ने सख्त नाराजगी जाहिर की है. भारतीय राजदूतों को तलब कर दर्ज कराया विरोध. हालांकि सरकार ने कहा कि इस तरह के बयान से उनका कोई ताल्लुक नहीं. पैगंबर पर टिप्पणी करने वाली नुपुर शर्मा को बीजेपी ने सस्पेंड किया है, वहीं नवीन जिंदल को पार्टी से निकाला गया है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा घटा है, डामटा के पास खाई में बस गिरने से 26 लोगों की मौत. यहां देखिए आज की बड़ी सुर्खियां.