आज सुबह की सुर्खियां : 2 जून, 2022

राज्‍यसभा चुनाव से पहले राजस्‍थान में एक बार‍ फिर रिजॉर्ट पॉलिटिक्‍स शुरू हो गई है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अपने विधायकों को उदयपुर शिफ्ट करेगी. वहीं बिहार में जातिगत जनगणना का रास्‍ता साफ हो गया है और सर्वदलीय बैठक में बीजेपी सहित सभी दलों ने सहमति जताई है. वहीं हार्दिक पटेल आज बीजेपी में शामिल होंगे. उन्‍होंने कांग्रेस से नाराज होकर हाल ही में इस्‍तीफा दिया था. पेश है बड़ी खबरों पर एक नजर. 

संबंधित वीडियो