टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में तीनों शूटर्स शाम करीब 4 बजे के बाद होटल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. इसके बाद तीनों मोटरसाइकिल पर दिखाई देते हैं. उनके साथ एक नीले रंग का बैग भी नजर आ रहा है, जिसमें कथित तौर पर हथियार रखे हुए थे.