संसद मार्च, उत्‍पात और लाठी चार्ज के बाद जेपी नड्डा की CJP से बातचीत की इनसाइड स्‍टोरी

  • 23:45
  • प्रकाशित: जुलाई 20, 2026

CJP ने सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला गया. प्रदर्शनकारी संसद मार्ग, पटेल चौक होते हुए संसद की तरफ बढ़े, तो पुलिस ने बैरिकेड और लाठीचार्ज से रोका. इस प्रदर्शन को सांसदों का भी समर्थन मिला. डिंपल यादव और चंद्रशेखर रावण प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे. CJP ने जेपी नड्डा के सामने 3 मांगे रखीं. इनमें सोनम वांगचुक की रिहाई, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET पेपर लीक की वजह से सुसाइड करने वाले छात्रों के परिवार को 1 करोड़ मुआवजा शामिल है. इसके बाद जेपी नड्डा, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान की बैठक हुई.

संबंधित वीडियो