नेपाल से बिहार आईं मॉन्स्टर मछलियां, सरकार ने कहा- 'भूलकर भी न खाएं!'

  • 8:55
  • प्रकाशित: सितम्बर 01, 2026

नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद गंडक नदी के रास्ते बिहार के गोपालगंज, बगहा में 50 से 120 किलो तक की विशालकाय मॉन्स्टर मछलियां बहकर आ रही हैं. लोग इसे सौगात समझकर ठेले-नाव भरकर पकड़ रहे हैं और बंगाल तक बेच रहे हैं. खाने के बाद कई लोग बीमार पड़े तो बिहार सरकार के मत्स्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की. ऐसी अज्ञात, रंग-बिरंगी मछलियां न खाएं, न खरीदें-बेचें.