नेपाल से भारत तक तैर कर आ रहे शव! यूपी में मिले 17 शव, महामारी का खतरा

  • 22:25
  • प्रकाशित: सितम्बर 01, 2026

नेपाल में आई बाढ़ का असर अब भारत के राज्‍यों में भी दिखाई देने लगा है. सिर्फ मछली नहीं, नेपाल से सैकड़ों मानव शव भी गंडक-नारायणी होते हुए बिहार और उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर-महाराजगंज तक बहकर आ रहे हैं. अब तक उत्‍तर प्रदेश में 17 शव मिले हैं, 9 शव गोरखपुर एम्‍स में डीप फ्रीजर में रखे हैं, जिनकी पहचान नहीं हुई है. नेपाल में 950 से ज्‍यादा शव निकाले गए हैं, 4000 लापता हैं. कई जगह शव छतों पर पड़े हैं, हेलीकॉप्टर से निकाले जा रहे हैं और सामूहिक रूप से दफनाए जा रहे हैं. डीएनए सैंपल रखे जा रहे हैं. सड़ते शवों से महामारी का खतरा है, ऐसे में पड़ोसी देश को भारत दवाएं और क्लोरीन भेज रहा है.