प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को राजस्थान के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और वैश्विक संकटों पर भारत की मजबूत कूटनीति को लेकर एक बेहद बड़ा और महत्वपूर्ण बयान दिया है। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए खुलासा किया कि कैसे हालिया पश्चिम एशिया युद्ध (West Asia War) और वैश्विक तनाव के बीच भारत ने अपनी स्वतंत्र विदेश नीति और सूझबूझ से देश को एक भीषण ईंधन संकट (Global Fuel Crisis) से बाहर निकाला।