गुरुग्राम में फिर दिखा THAR का कहर, कैब को जानबूझकर मारी कई बार टक्‍कर!

  • 3:21
  • प्रकाशित: सितम्बर 20, 2026

गुरुग्राम में फिर रोड रेज का मामला सामने आया है. थार (THAR) सवार ने कैब को जोरदार टक्कर मारी, कैब बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद थार सवार मौके से भाग गया. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस तलाश में जुटी है. घटना सेक्टर-89 की है, जिसने सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है. वीडियो में तेज रफ्तार थार सड़क पर खड़ी कैब को टक्कर मारते दिख रही है. दिल्ली नंबर की थार में 4 युवक सवार होकर सेक्टर 89 पहुंचे थे, किसी बात पर विवाद हो गया. दो युवक थार से अलग होकर घर जाने लगे, रैपिडो से कैब बुक की और सड़क पर इंतजार करने लगे. कैब पहुंचते ही दोनों उसमें बैठ गए, तभी साथ आए युवक ने अचानक थार दौड़ाई और कैब को टक्कर मार दी. आरोप है उसने थार पीछे लेकर कई बार कैब में जोरदार टक्कर मारी, कुछ ही देर में अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उस वक्त कैब में ड्राइवर के साथ दो युवक मौजूद थे, सड़क पर अफरा तफरी मच गई. चश्मदीदों के मुताबिक थार सवार नशे की हालत में नजर आ रहे थे, आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी.