'पिज्जा खाने के लिए पहले मेडल जीतना होगा': Mirabai Chanu का गोल्ड मिशन

  • 5:02
  • प्रकाशित: सितम्बर 19, 2026

एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार वेटलिफ्टर Mirabai Chanu   एक बार फिर पदक जीतने के इरादे से उतरने जा रही हैं. मीराबाई ने मजेदार अंदाज में कहा कि इस बार भी उनका फॉर्मूला वही है, जो उन्हें पहले सफलता दिला चुका है, पहले मेडल, फिर पिज्जा. ग्लासगो की यादों से प्रेरित भारतीय स्टार को भरोसा है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और अनुभव के दम पर वह एक बार फिर देश के लिए पोडियम फिनिश हासिल कर सकती हैं.