एनडीटीवी इंडिया (NDTV India) पर एंकर मीनाक्षी कंडवाल के साथ देखिए देश की आज की सबसे बड़ी ख़बरों पर तीखी और बेबाक चर्चा. इस वीडियो की शुरुआत में हम बात कर रहे हैं दिल्ली दंगों के सबसे संवेदनशील अंकित शर्मा हत्याकांड की, जिसमें कोर्ट ने ताहिर हुसैन समेत 5 लोगों को दोषी ठहराया है. फैसले के बाद कपिल मिश्रा और अरविंद केजरीवाल का नाम लेकर जो राजनीतिक बयानबाजी और 'तस्वीर-युद्ध' शुरू हुआ है, क्या वह न्याय को धर्म के चश्मे से देखने की कोशिश है? इस ज्वलंत मुद्दे पर देखिए राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी प्रवक्ताओं की जोरदार बहस.