गाजा की गलियों में लाशें उठ रही हैं, लोग जान बचाने के लिए कूड़े के ट्रक में छिपकर भाग रहे हैं. 70 फिलिस्तीनी एक ही गारबेज ट्रक से निकले और पूरी दुनिया सन्न रह गई. दूसरी ओर लेबनान में बम, मिसाइल और रॉकेट. इजरायल‑हिजबुल्लाह आमने‑सामने हैं. बीच समंदर होरमूज में टकराव, अमेरिका का सबसे महंगा ड्रोन क्रैश, चीन‑ईरान की सैटेलाइट साजिश और ट्रम्प की सीधी चेतावनी. युद्ध, भूख, सियासत और सौदे. सवाल बस एक. क्या जंग अब खत्म होने वाली है या तबाही का नया दौर शुरू होगा?