यूपी की राजनीति में अब मूंछें भी चुनावी चर्चा का विषय बन गई हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज एक कार्यक्रम के दौरान अपने कार्यकर्ता को मंच पर बुलाकर उसकी मूंछों पर ताव दिलवाया. दरअसल, कुछ दिन पहले मैनपुरी में यूपी पुलिस के अधिकारी अशोक सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह मूंछों पर ताव देते हुए कहते नजर आए थे, "ये वीडियो अखिलेश यादव को दे देना." इस पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं."